अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का ऊंचा हुआ कद

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में विजन फॉर न्यू इंडिया कार्यक्रम आयोजित.



उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पांच साल में न्यूृ इंडिया की मजबूत नींव रख दी है। आज हिन्दुस्तान एक मजबूत, सशक्त राष्ट्र है जिसकी आवाज को दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र भी महत्व देते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर बढ चला है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत व भारतीयों का कद ऊँचा हुआ है। श्री शर्मा गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों व भविष्य की रूपरेखा (विजन फॉर न्यू इंडिया) पर र्चचा करते हुए बोल रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि देश के बैंकिंग सेक्टर को जन जन तक पहुचानें के लिए जन धन योजना के जरिये खाते खोलने की शुवात की गई जिसका परिणाम है कि आज 80 प्रतिशत बालिग भारतीयों के पास बैंक खाते है। यह योजना सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता तक पहुचानें में मील का पत्थर साबित हुई है। आज 50 करोड़ भारतीय आयुषमान भारत और जन औषधि केंद्रों के कारण बीमारी से लड़ने में सक्षम है। इस योजना ने गरीब व सामान्यजन को अस्पताल के खर्च की चिन्ताओं से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की सुविधाओं में वृद्धि की गई है। 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे है। आने वाले 5 सालों में सरकार जन सुझावों के अनुरूप 100 वर्ष बाद के भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विरासत में मिली खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भारत जल्द ही 5 टिर्र्लियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। केन्द्र सरकार ने सरकारी क्षेत्र के रोजगार के अलावा उद्यमिता विकास पर भी जोर दिया है। सरकार का मानना है कि जितने नए व्यापार बढेंगे उतने ही रोजगार भी बढ़ेगे। बुद्धिजीवी सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अण सिंह , विधायक पंकज सिंह सहित तमाम चार्टड एकाउन्टेट मौजद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने न्यू इंडिया को लेकर कई सवाल किए जिसका विभिन्न वक्ताओं ने जवाब दिया।