26 सितम्बर लकी नंबर शुभ रंग

दिव्यांग बच्चों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।Image result for bhavishyafal image


ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है


अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आज आप दिमाग को नियंत्रण में रखें। व्यापारिक लाभ मिलेगा और नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती हैं। समय पूर्णतया आपके अनुकूल है। विवाह का रिश्ता आ सकता है और अपनों का साथ रहेगा। आपके पास धन आने की संभावना हैं, लेकिन खर्च में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लंबे समय तक उलझा सकती हैं।

अंक– 2
नाम अक्षर–B K R

आज आप अपने व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। परिवार में चला आ रही कलह के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। 

अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

समय पर कार्य करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य पूरे हो सकते हैं। रिश्तेदारों से आशा के अनुरूप सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कोई तनाव आ सकता है। 

अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपको खुशियों की प्राप्ति हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। टेलीफोन पर सतर्कता के साथ बात करें। जीवनसाथी का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण बनेगा। 


अंक- 5
नाम अक्षर – E H N X

आर्थिक स्तर पर आपकी किस्मत अच्छी है। धन का फायदा हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप हो सकती है। मौसम गर्म होने के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संयमित भोजन करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक – 41
शुभ रंग – भूरा

अंक- 6
नाम अक्षर-U V W

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। खरीददारी के कारण खर्च की अधिकता रहेगी। कामकाजी भाग-दौड़ रहेगी। रोजगार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। बच्चों को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। 


अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

आज ऐसे लोगों से जुड़ेगे जो आपकी प्रतिष्ठा को और ऊपर पहुंचा सकते हैं। नई योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आगे चल कर यह फायदा देंगी। आपके मन में काम को लेकर संतुष्टि का भाव रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। 
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - नीला



अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज आपके मन में धन कमाने की इच्छा प्रबल रहेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव के कारण कोई भी कार्य संभव नहीं हो पायेगा। विद्यार्थियों को परिणाम मेहनत व आशा के अनुकूल मिलने की सम्भावना है। उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा आ सकता है। सावधान रहें। अकांउट को सही ढंग से रखें अन्यथा लेने की बजाय देने पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक - 30
शुभ रंग – स्लेटी 



अंक – 9
आज आप जमीन जायदाद में धन खर्च कर सकते हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। रिश्तेदारों से व्यापारिक व्यवहार करते समय सावधान रहें। योग, ध्यान, घूमने-फिरने एवं शारीरिक व्यायाम जैसी चीजों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पल बिताएंगे। 
शुभ अंक –32
शुभ रंग – लाल