यूपी : पिछले पांच दशकों में पहली बार इतनी बारिश,

Image result for barish image


पिछले पांच दशकों में ऐसा पहली बार हुआ जब सितम्बर के आखिर में लगातार बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ भी हैरान हैं। उनका कहना है कि यह मानसून के विदा होने का समय है। पहली बार ऐसा देख रहे हैं जब कि विदा होते समय झमाझम बारिश हो रही है। 19 से लेकर 25 सितंबर तक 103.5 एमएम बारिश हुई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह के अनुसार ऐसा दशकों बाद हुआ है। पहले कब हुआ बताना मुश्किल है कि जब सितम्बर में 25 तारीख के बाद इतनी बारिश हुई है।


कब कितनी हुई बारिश


तारीख                        बारिश               पूरे माह बारिश
05 सितम्बर2018    57.8 मिलमीटर     190.6 मिलीमीटर
23 सितम्बर 2017    51.41 मिलीमीटर    93.1 मिलीमीटर
14 सितम्बर2016    45.41 मिलीमीटर    92.1 मिलीमीटर
12 सितम्बर2015    5.7 मिलीमीटर         5.7 मिलीमीटर
13 सितम्बर2014    27.6 मिलीमीटर       115.3 मिलीमीटर
11 सितम्बर2013    19.2 मिलीमीटर       41.5 मिलीमीटर
13 सितम्बर2012    138 मिलीमीटर        248.6 मिलीमीटर
16 सितम्बर2011    37.6 मिलीमीटर        146.8 मिलीमीटर
15 सितम्बर2010    63.3 मिलीमीटर         212 मिलीमीटर
03 सितम्बर2009    140 मिलीमीटर          322.2 मिलीमीटर



(भारतीय मौसम केन्द्र के आंकड़े)
सर्वाधिक वर्षा 14 सितम्बर 1965 को 177.1 मिलीमीटर हुई थी। इस वर्ष पूरे सितम्बर माह में 698.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।