बेसिक शिक्षा मंत्री  ने प्राथमिक विद्यालय लामाटीनियर पुरवा का औचक निरीक्षण कर बच्चों को  हिंदी पढ़ाई


लॉमार्टिनियर का पुरवा प्राथमिक विद्यालय। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का काफिला स्कूल के सामने रुकता है। मंत्री सुरक्षा कर्मियों को बाहर रोकते हैं और बच्चों के बीच क्लास में पहुंच जाते हैं। परिचय जानने के बाद स्कूल की शिक्षामित्र सहमी नजर आती है, लेकिन मंत्री जी बच्चों की क्लास लेना शुरू कर देते हैं। बेसिक शिक्षामंत्री ने कक्षा दो के छात्रों को पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर पहला अक्षर 'र' लिखते हुए यह सवाल किया, बच्चों 'र' से? बच्चों की ओर से तरंत जवाब आया राम। इस पर मंत्री ने बच्चों को शाबासी देते हुए तुरंत दूसरा सवाल दागा, बच्चों 'क' से ? जवाब आया कमल। बच्चों की हाजिर जवाबी सुन मंत्री खुश हुए।


सवालों  में युधिष्ठिर भी इसके बाद मंत्री कक्षा पांच के बच्चों से रूबरू होते हैं। इनके लिए कुछ कठिन शब्द चुने गए। सवाल किया गया, युधिष्ठिर कौन थे? इस पर बच्चे जवाब नहीं दे सके। फिर मंत्री ने बच्चों को महाभारत की कहानी के अंशों को याद दिलाया। इस पर बच्चों ने युधिष्ठिर के आगे धर्मराज जोड़ दिया। यहां भी बच्चों की प्रतिभा से बेसिक शिक्षामंत्री खासा प्रभावित हुए। उन्होंने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पूछे, बच्चों ने सभी सवालों का खूबसूरत अंदाज में जवाब दिया। मंत्री ने बच्चों से घर में भी पढ़ाई करते रहने को कहा। ओह, पकड़म पकड़ाई, खोलो खोलो : क्लास से बाहर निकलने के दौरान मंत्री को कुछ बच्चे बाहर खेलते दिखे। जैसे ही मंत्री बाहर निकले बच्चे रुक गए। मंत्री ने पूछा कौन सा गेम खेल रहे थे तो बच्चों ने जवाब दिया, पकड़म पकड़ाई। इस पर मंत्री भी मुस्कराते हुए बोले ओह, पकड़म पकड़ाई, खेलो खेलो।