जी.आई.सी.निशातगंज लखनऊ के वरिष्ठ शिक्षक श्री यू.सी.वर्मा जी द्वारा दीपावली पर स्वरचित कविता

।। शुभ दीपावली।।
ॐ दीप मालिके तेरा आना मंगलमय हो,शुभ सदगति मुद मंगलमय हो।
धन्वंतरि तेरस निरोग बने,सब रोंगो की क्षय हो,दीप मालिके...।
अमन चैन सुख शांति मनों में,भारत माँ की जय हो,दीप मालिके..।
नरक चतुर्दशी हनुमान जयंती,वैभव सुख मुद मय हो,दीप मालिके..।
महालक्ष्मी माँ की हर घर पूजा हो,बरसे कृपा विनय हो,दीप मालिके..।
पूजन गोवर्धन हो दुख भंजन,जग दूध दही घृत मय हो,दीप मालिके..।
सर्वे भवन्तु सुखिनः हो जन मन,भ्रात द्वितीया हृदय सदय हो,दीप मालिके..।
समता हो न मलिनता मन में, सब जग ज्योतिर्मय हो,दीप मालिके..।
दिव्य ज्ञान आलोकित वसुधा, तमी निशा में चंद्रोदय हो,दीप मालिके तेरा आना मंगलमय हो।
यू.सी.वर्मा
जी.आई.सी.निशातगंज