राज्यकर्मियों को दीपावली से पहले बोनस और मंहगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है।

Image result for yogi image


राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस और मंहगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है। बोनस देने की फाइल वित्त विभाग ने तैयार कर दी है। बोनस दिए जाने पर करीब 968 करोड़ रुपए का बोझ सरकार के खजाने पर पड़ेगा। प्रदेश के करीब 14.2 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को इस बार बोनस देने की तैयारी है। बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये तय किया जा सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष की तरह इस बार भी बोनस की 75 फीसदी धनराशि जीपीएफ खाते में और 25 फीसदी नकद भुगतान किया जाएगा।


डीए का लाभ 15 लाख को मिलेगा 
इस प्रकार बोनस दिए जाने पर प्रदेश सरकार के खजाने पर करीब 968 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। पिछले साल राज्य सरकार ने बोनस की अधिकतम धनराशि 6908 रुपए तय की थी। करीब करीब इतनी ही धनराशि इस बार भी बोनस में देने की तैयारी है। दूसरी तरफ बुधवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर दी। केंद्र की घोषणा के बाद से राज्य के करीब 15 लाख कर्मचारियों व अधिकारियों में उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार यहां भी महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा कर देगी। सूत्र ने बताया कि केंद्र की अधिसूचना का इंतजार हो रहा है।


राज्य सरकार से भी 5% डीए की मांग
सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने प्रदेश सरकार से केंद्र की भांति पांच फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र की तर्ज पर पांच फीसदी डीए देने का आदेश जल्द जारी करे। सातवें वेतनमान पर पांच फीसदी डीए बढ़ने पर वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों-अधिकारियों को 1500 से लेकर 8000 रुपये महीने का लाभ वेतन में होगा।