राज्यपाल श्रीमती अनन्दी बेन पटेल और सीएम आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ।

 




बापू की 150वीं जयंती / 'प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान' का शुभारंभ,                                           गांधी-शास्त्री को किया गया नमन


सीएम योगी ने इस दौरान भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा निकाली। जिसमें तमाम मंत्री भी शामिलहुए। पदयात्रा के दौरान सफाई अभियानचलाया गया। इसके बाद सीएम आदित्यनाथ हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमापहुंचे। जहां राज्यपाल आनंदीबेन भी साथ थीं। राज्यपाल व सीएम ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बादमहापौर संयुक्ता भाटिया, मंत्री महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी गांधी को नमन किया। इस दौरान बच्चों ने गांधी के जीवन पर आधारित झांकी निकाली।


                  सीएम योगी ने  प्लास्टिक उपयोग न किए जाने के संबंध शपथ दिलाई कहा-                                             वैज्ञानिक भी कर चुके हैं प्रमाणित प्लास्टिक से कैंसर होने का खतरा बढ़ा,

लखनऊ. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सीएम योगी ने शहर-ए-लखनऊ को स्वच्छ बनाने के लिए बुधवार को प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्लास्टिक से कैंसर होने का सबसे अधिक खतरा है। वैज्ञानिक शोध में ये प्रमाणित भी हो चुका है। प्लास्टिक स्वचछता में भी सबसे बड़ी बाधा है।