राशिफल अक्टूबर 2019

राशिफल अक्टूबर 2019



 



चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है जातक का राशि भी वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा मेष राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मेष होगा अतः व्यक्ति को मेष राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम म, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी राशि सिंह होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे। अक्टूबर 2019 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।



 



मेष राशिफल अक्टूबर 2019



मेष राशि का स्वामी मंगल का संचार कर्म स्थान पर रहेगा अतः कार्य के प्रति आपका उत्साह बना रहेगा। कार्य के प्रति ऊर्जावान दिखेंगे। कार्यस्थल पर जोश बनाये रखे परन्तु जोश में होश न खोये कही आपके ऊपर भारी न पर जाए । अपने भाई-बंधुओं के सहयोग से बिगड़े कामों में सुधार होने की उम्मीद है। संतान के ऊपर व्यय करना पर सकता है।



 



ज्यादा गुस्सा एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य खराब हो सकता है अतः अपने क्रोध पर काबू रखे। गुरु के अष्टमस्थ होने से स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है एवं परिवार में कुछ मतभेद भी बनेंगे। स्थान परिवर्तन एवं दूर की यात्राएं होने से मन अशांत एवं असंतुष्ट हो सकता है। प्रेमी प्रेमिका का आपस में मनमुटाव हो सकता है खासकर शादी के प्रपोज़ल को लेकर। यदि आप स्त्री जातक है और गर्भवती हैं तो गर्भपात हो सकता है अतः डॉ के नियमित सम्पर्क में रहे।



 



उपाय



 



हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।



 



वृष राशिफल अक्टूबर 2019



वृष राशि वालों के षष्ठ भाव में शुक्र ग्रह का संचार करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। इस समय आपको ऋण लेना पर सकता है या किसी से उधार पैसा ले सकते हैं। आय कम और खर्च अधिक रहेगा। भाई बंधुओं से मतभेद हो सकता है।



 



आपके स्वभाव में तीक्ष्णता एवं उत्तेजना से बनते कामों मेंविघ्न उत्पन्न हो सकते हैं अतः अपनी उत्तेजना को अपने काबू में रखना ही अच्छा रहेगा। अनियोजित खर्च से बचें। लड़ाई-झगड़ा हो सकता है अतः इससे बचे। परिस्थितियों में विशेष रूप से परिवर्तन होंगे। साझेदारी के कार्यों में मनमुटाव हो सकता है। नई नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। परिवार में वैचारिक मतभेद एवं संतान संबंधी कुछ न कुछ चिंता बनी रहेगी।



 



उपाय



 



दुर्गा पाठ करना शुभ रहेगा।



 



मिथुन राशिफल अक्टूबर 2019



यह महीना आप के लिए कुछ विशेष सौगात लेकर आ सकता है। यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच रहे है तो बहुत अच्छा यदि नहीं हो तो कुछ नया करने के लिए कोई न कोई योजना अवश्य बनाये। यह समय रोमांस का भी किसी हसीना से मिलकर आपका रोम रोम रोमांचित हो सकता है। आपका ज्यादा समय व्यवसायिक कार्यों में व्यतीत होगा।



 



धन लाभ और उन्नति के दरवाजे खुलेंगे। दिनांक 17 से पंचम भाव में सूर्य बुध शुक्र की एक साथ होने से मिश्रित प्रभाव रहेंगे। आय के साधन बनते रहेंगे। संतान या उनके कैरियर से संबंधी चिंता से आप परेशान रह सकते हैं। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।



 



कर्क राशिफल अक्टूबर 2019



इस समय बुध व्यय भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में रहेगा परिणाम स्वरूप माता के साथ सम्बन्ध में कुछ तनाव, घर में रेनोवेशन या घर में परिवर्तन हो सकता है। कर्क राशि वाले जातक के लिए इस मास कारोबार में कमी रह सकती है। धन लाभ साधारण रहेगा अतः कोई विशेष खर्च की योजना न बनाये। परिवार में मनमुटाव सम्भव है। मन बुद्धि में हमेशा भ्रम की स्थिति बनी रहेगी । छोटी-छोटी बात को लेकर क्रोध बढ़ेगा। संतान संबंधी कोई न कोई परेशानी आ सकती है। व्यर्थ का भागदौड़ बना रहेगा।



 



उपाय



 



सोमवार का व्रत करें अवश्य ही लाभ होगा।



 



सिंह राशिफल अक्टूबर 2019



इस महीना सिंह राशि का स्वामी सूर्य का संचार धन तथा सहज भाव में होगा इस कारण धनार्जन के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी साथ ही आपको लघु यात्रा का भी योग बन रहा है। आपने जो योजना बनाये है उसमे आंशिक सफलता मिलेगी। धन लाभ सामान्य रहेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।



 



दिनांक 17 से अचानक यात्रा करना पर सकता है इसका लाभ शायद ही मिले। व्यर्थ का खर्च बढ़ेगा। वाहन आदि का क्रय विक्रय भी हो सकता है। नौकरी से भाग्योदय का योग बन रहा है। यदि शादी के योग्य हो गए है तो यह महीना आपके लिए शुभ है परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।



 



उपाय



 



दुर्गा सप्तसती का पाठ करें



 



कन्या राशिफल अक्टूबर 2019



कन्या राशि में सूर्य, बुध योग होने से बिगड़े कार्य में सुधार होगा। धन लाभ और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उत्तरार्ध भाग में भी मिश्रित फल मिलेंगे। इस समय अत्यधिक परिश्रम करने पर भी मनोनुकूल लाभ में कुछ कमी रहेगी। आपका अपने निकट के बंधुओं से कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। महीना के उत्तरार्ध से आर्थिक उलझन आएँगी। खर्च अधिक के साथ साथ घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मन में अशांति एवं असंतुष्टता बनी रहेगी जिसके कारण क्रोध बढ़ सकता है।



 



यदि आप स्टूडेंट है और कोई परीक्षा दे रहे है तो संभल कर रहे। नवीन कार्य की योजना बनेगी परंतु क्रियान्वयन में अभी विलंब रहेगा। प्रॉपर्टी में कोइ इन्वेस्टमेंट हो सकता है। यदि आप विवाहित नहीं है तो विवाह के लिए अनुकूल समय है आप इस समय विवाह के लिए अपने प्रयास तेज कर दीजिये। शीघ्र ही विवाह का योग बन रहा है। इस महीना आपको अपने आत्म विश्वास में कमी आ सकती है जो आपके व्यापार या कर्म क्षेत्र के लिए ठीक नहीं है अतः अपने आत्मविश्वास को बढ़ाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़े।



 



उपाय



 



देवी की स्तुति करें।



 



तुला राशिफल अक्टूबर 2019



तुला राशि के जातक के लिए शुक्र लग्न में होने से बाधाओं के बावजूद गुजारे योग आय के साधन बनते रहेंगे फिर भी अनियोजित खर्च से बचे रहे अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। अधिक खर्च से परेशानी का अनुभव होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी तथा व्यर्थ की भागदौड़ भी बनी रहेगी। यात्रा में चोट आदि का भय तथा माता पिता से मतभेद हो सकते हैं।



 



यात्रा करते समय सावधानी रखना बहुत ही जरुरी है क्योकि एक्सीडेंट का योग बन रहा है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के लिए पूर्व में किये गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सरकारी क्षेत्र में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। यदि आप नौकरी के तलाश में है तो अपना प्रयास तेज कर दीजिये गुरु की कर्म भाव पर दृष्टि नौकरी में सफलता दिला सकता है।



 



उपाय



 



शनि स्तोत्र का पाठ करें।



गाय को रोटी खिलाये।



 



वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2019



मास अक्टूबर से परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। अपने कठिन मेहनत से कुछ बिगड़े कार्यों में निश्चित ही सुधार होगा। अनियोजित खर्च भी होगा। नियोजित योजनाओं में विघ्न बाधाएं आ सकती है। परिवार में मतभेद हो सकता है तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे।रखे हुए धन का व्यय होगा।



 



सरकारी नौकरी में है तथा रिश्वत भी लेते है तो संभल जाइये रिश्वत लेते हुए पकडे जा सकते है आपकी शिकायत गुप्त रूप से की जा सकती है। धर्म में अभिरुचि संतान संबंधी सुख तथा सोची योजनाओं में कामयाबी मिलेगी।



 



उपाय



 



हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।



 



धनु राशिफल अक्टूबर 2019



लग्नेश के व्यय भाव में होने से शारीरिक कष्ट सम्भव है। शुभ कार्यो में या अपने शरीर के ऊपर खर्च होगा। आपको ऋण भी लेना पर सकता है। विदेश जाने का योग बन रहा है। अत्यधिक परिश्रम करने पर व्यवसाय में वृद्धि होगी एवं धन की प्राप्ति होगी। बनते कार्यों में नई विघ्न-बाधाएं उत्पन्न होंगी। दिनांक 17 से भाग्य का स्वामी सूर्य अपने नीच राशि में होगा इस कारण सिरदर्द, नेतृत्व आदि का भय रहेगा। यदि सरकारी नौकरी में है तो संभल जाए।



 



मकर राशिफल अक्टूबर 2019



माह अक्टूबर में लाभ स्थान पर बुध गुरु का योग होने से विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के संकेत मिलते हैं। व्ययेश गुरु के लाभ स्थान में होने से लाभ में कमी आएगी। सूर्य नीच अस्त होने से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद व्यवसाय में धन लाभ एवं पदोन्नति के योग हैं। शनि के व्यय स्थान में होने से अनियोजित खर्च का योग बन रहा है। शारीरिक कष्ट हो सकता है।



 



कुंभ राशिफल अक्टूबर 2019



मास के पूर्वार्ध में घरेलू उलझने बढ़ेंगे जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ घबराहट हो सकती है परन्तु धीरे धीरे सब नार्मल हो जाएगा। अपने व्यवहार में संयम बरते। उत्तरार्ध में कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। कुछ सोची योजनाओं में कामयाबी मान सम्मान में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यो में कार्यों पर खर्च अधिक होगा।



 



नए कार्य की योजना बनेगी परंतु क्रियान्वयन में अभी देर होगा। प्रॉपर्टी में कोइ इन्वेस्टमेंट हो सकता है। यदि आप स्टूडेंट है और कोई परीक्ष दे रहे है तो संभल कर रहे। खर्च अधिक के साथ साथ घरेलू परेशानियों का सामना करना पर सकता है। मन में अशांति एवं असंतुष्टता बनी रहेगी जिसके कारण गुस्सा बढ़ सकता है।



 



मीन राशिफल अक्टूबर 2019



मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु का संचार भाग्य स्थान में रहेगा इस कारण आप भविष्य की योजना को लेकर परेशान दिखेंगे परन्तु सब कुछ होते हुए भी आपकी आर्थिक समृद्धि तथा भाग्यवृद्धि होगी। आप बहुत मेहनत करेंगे और उसमे सफलता भी मिलेगी। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिनांक 17 से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पर सकता है। कार्य के प्रति ऊर्जावान दिखेंगे। किसी से लड़ाई-झगड़ा न करे ऐसे अवसर आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन तथा धार्मिक या व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है।