गुरु नानक देव जी का 550 वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया

सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को है। हिन्दी पंचांग में बताया गया है कि गुरुनानक देव जी का जन्म संवत् 1526 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। जबकि इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार गुरुनानक का जन्म 1469 में हुआ था। सिख इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। गुरुनानक ने सुखी और सफल जीवन के लिए कुछ सूत्र बताए थे। गुरुनानक ने किरत करो, नाम जपो, वंड छको का संदेश दिया। हमें नाम जपना, मेहनत करनी चाहिए और बांटकर खाना चाहिए।