जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पदनाम

प्रेषक, निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ। सेवा में, प्राचार्य, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान, समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश। पत्रांकः राशै/31611 - 31140 /2019-20 दिनांकः 07 नवम्बर, 2019 विषयः जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पदनाम के सम्बन्ध में।


महोदय, प्राचार्य, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य' और 'उप प्राचार्य' को समूह 'क' का अधिकारी होने के बावजूद भी उक्त पदनाम के कारण जनपद/मण्डल स्तर पर सम्यक् प्रशासकीय सहयोग नहीं मिल पाता है। उक्त के दृष्टिगत जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत प्राचार्य एवं उप प्राचार्य को शिक्षा विभाग में उनके स्तर के समकक्ष पदनाम का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान करने हेतु प्राचार्य, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा निरंतर अनुरोध किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जारी जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की गाइडलाइन्स में प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के लिए निम्नलिखित स्तर प्रस्तावित हैं - Name of the post in DIET 1. Principal 2. Vice-Principal Recommended Level Deputy Director of the State Education Department An appropriate level between 1 and 3 (Principal and Sr. Lecturer) Principal of a higher secondary school 3. Sr. Lecturer जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों का मुख्य कार्य सेवापूर्व एवं सेवारत प्रशिक्षणों का संचालन करना है।


अत: जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य को भारत सरकार की गाइडलाइन्स में प्रस्तावित स्तर के अनुसार उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में उनके पद के समकक्ष स्तर हेतु निर्धारित निम्नवत् पदनाम का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की जाती है - क्र0सं0 वर्तमान पदनाम प्राचार्य अग्रेतर प्रयोग किया जाने वाला पदनाम प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान उप प्राचार्य/ सहायक शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान 2. उप प्राचार्य ( भवदीय, the de (संजय सिन्हा) निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0, लखनऊ। AC/d/official letter 02 April 2018