पदोन्नति के लिए विषय बदलने का खेल अब नहीं चलेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में समय से पहले पदोन्नति के लिए प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के बीच विषय बदलने का खेल चल रहा है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश के बाद विभाग ने पदोन्नति के नए नियमावली बनाने की कार्यवाही शुरू की है। प्रवक्ता ने यदि अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता या सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पाई है।


अंग्रेजी विषय में पदोन्नति में विलंब होने, संस्कृत में पदोन्नति जल्द मिलने की स्थिति में सहायक अध्यापक संस्कृत में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर पदोन्नति का दावा पेश कर पदोन्नत हो जाते हैं। बीते दिनों आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि इससे अध्यापक के मूल विषय में पद रिक्त हो जाता है और जिस नए विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर वह पदोन्नति पाता है उस विषय की वरिष्ठता सूची गड़बड़ा जाती है।