युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को सही दिशा देना जरुरी:

Image result for yuva mahotsav image lucknow rita bahuguna joshi


Image result for yuva mahotsav image lucknow rita bahuguna joshi


राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल लखनऊ विविद्यालय में स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित युवा महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रही थीं।राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन  पटेल ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा का व्यक्तित्व व कृतित्व सभी के लिये एक आदर्श है।  उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊ र्जा तथा उनकी क्षमता को सही दिशा देकर राष्ट्र के विकास में लगाना आवश्यक है।  हमारी युवा आबादी में जोश है साहस है  विशिष्ट करने की क्षमता भी है। जरूरत है कि इस जोश साहस और विशिष्ट क्षमता को देश हित में प्रयोग करने की। इस कार्य हेतु हमारे युवाओं को सही दिशा जानकारी तथा उचित अवसर प्रदान किया जाए तो वे विश्व पटल पर भारत का नाम ऊंचा कर देश की महान विरासत को आगे ले जायेंगे।


राज्यपाल ने कहा कि जब हम युवा वर्ग की बात करते हैं तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसमें लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की भी है। हमें विकसित भारत के निर्माण के लिये महिलाओं को भी हर स्तर पर समान अवसर उपलब्ध कराना होगा। हमें यह समझना होगा कि यदि एक पढ़ी.लिखी महिला अपने ज्ञान और कौशल से एक परिवार को व्यवस्थित कर सकती है तो यदि उसे राष्ट्र के विकास के संदर्भ में समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो निश्चय ही परिणाम अत्यन्त सुखद होंगे।