22 आईएएस व 28 पीसीएस के तबादले

नये साल के पहले ही दिन बुधवार को आईएएस के 22 और पीसीएस संवर्ग के 28 अधिकारियों का तबादला


प्रदेश सरकार ने नये साल के पहले ही दिन बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा ;आईएएस के 22 और पीसीएस संवर्ग के 28 अधिकारियों का तबादला किया है। नियुक्ति विभाग से जारी तबादला सूची के मुताबिक सचिव राजस्व और राहत आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी को अलीगढ़ और निदेशक उद्योग गौरव दयाल को चित्रकूट मंडलायुक्त बनाया गया है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज अनुराग श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव ग्रामीण पेयजल और लघु सिंचाई बनाया गया हैए जबकि प्रमुख सचिव लघु सिंचाई अनीता सिंह को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है। सचिव जेल दिनेश चंद्र को सार्वजनिक उद्यम का सचिव बनाया गया है।नियुक्ति विभाग के सूत्रों ने बताया कि चिकित्स, स्वास्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है। राजस्व परिषद के सदस्य न्यायिक आमोद कुमार को नियोजन विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मोनिका गर्ग को प्रतीक्षारत किया गया है। स्टाम्प एवं पंजीयन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव वीना कुमार मीना को प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभागए बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है, जबकि स्टाम्प रजिस्ट्रेशन विभाग सुश्री बीना के पास ही रहेगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में तैनात विशेष सचिव रोशन जैकब को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग व निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग अनुराग श्रीवास्तव को नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग एवं लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।


प्रमुख सचिव लघु सिंचाई विभाग सुश्री अनीता सिंह को पंचायती राज विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया है।इसके अलावा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के सचिव दिनेश चंद्र को सार्वजनिक उद्यम विभाग में सचिव पद पर तैनात किया गया है, जबकि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, प्रबंध निदेशक, राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड गौरव दयाल को चित्रकूट धाम मंडल बांदा का मंडलायुक्त बनाया गया है। विशेष सचिव एवं स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गोवद राजू को निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, कानपुर बनाया गया है। सचिवए मानव अधिकार आयोग लखनऊ में सचिव शशि भूषण लाल सुशील को दुग्ध आयुक्त बनाया गया है। सचिव पशुधन विभाग, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सत्येंद्र कुमार सिंह को कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग में सचिव तैनात किया गया है। स्थानांतरणाधीन परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी प्रांजल यादव को ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का परियोजना प्रशासक बनाया गया है। प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग सुश्री आराधना शुक्ला से विशेष कार्याधिकारी नोएडा का प्रभार हटाया गया है।


इसके अलावा कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं विशेष कार्याधिकारी ग्रेटर नोएडा अमित मोहन प्रसाद से विशेष कार्याधिकारी ग्रेटर नोएडा का प्रभार हटाया गया है। श्री प्रसाद के पास अन्य शेष प्रभार यथावत रखे गये हैं। इसके अलावा नगर आयुक्त बरेली सैमुअल पाल एन को परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनन्द को नगर आयुक्त बरेली, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एण् दिनेश कुमार को विशेष सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर अनुज सिंह को उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर सुश्री हर्षिता माथुर को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा आशीष कुमार को अपर आयुक्त आगरा मण्डल आगरा और सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन व राहत आयुक्त और अपर संचालक चकबंदी मुख्यालय गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।


28 पीसीएस बदले गये नियुक्ति विभाग से जारी तबादला सूची के अनुसार विशेष सचिव गृह अवविनाश सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं राम निवास शर्मा को विशेष सचिव गृह विभाग, नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत श्रीमती ऋतु पुनिया को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं, अपर श्रमायुक्त कानपुर बृजनाथ यादव को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद, मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया राम सहाय यादव को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन, अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर अमृत लाल बिन्द को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर हरिकेश चौरसिया को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव, अपर जिलाधिकारी  लखनऊ अवनीश सक्सेना को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ वैभव मिश्रा को अपर जिलाधिकारी  लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।


ऐसे ही अपर जिलाधिकारी ;प्रशासन एटा खेम पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर विवेक कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी ;प्रशासन एटा अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी अजय कुमार सिंह को अपर नगर आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी,उप जिलाधिकारी बरेली श्रीमती श्याम लता आनन्द को अपर नगर आयुक्त नगर निगम बरेली, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी गौतमबुद्धनगर सतीश कुमार दुबे को मुख्य प्रधान प्रबंधक ;प्रशासनद्ध उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ, विशेष सचिव पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ सोबरन सिंह को अपर निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ, अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ धम्रेन्द्र सिंह को संयुक्त निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, विशेष सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन अनिल कुमार यादव को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव राकेश कुमार द्वितीय को अपर जिलाधिकारी न्यायिक उन्नाव को अतिरिक्त कार्यभार उप संचालक चकबंदी उन्नाव के पद पर तैनात किया गया है।


इसी तरह उप सचिव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ सुश्री रिंकी जायसवाल को उप निदेशक मंडी परिषद मुख्यालय लखनऊए अपर जिलाधिकारी न्यायिक सीतापुर श्रीमती प्रियंका सिंह को जनहित में उप सचिव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट फरुखाबाद श्रीमती रत्नप्रिया को अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, मंडलायुक्त लखनऊ कार्यालय से सम्बद्ध सुनील कुमार चौधरी को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ और मुख्य विकास अधिकारी मऊ आलोक कुमार को अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहारनपुर सुश्री शेरी को उप आवास आयुक्त मेरठ, नगर मजिस्ट्रेट बांदा प्रदीप कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहारनपुर, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण निदेशालय लखनऊ महेन्द्र कुमार मिश्रा को उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर गौरव वर्मा को विशेष सचिव वन विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ और मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ धीरेन्द्र प्रताप सिंह को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है।