यूपी बोर्ड 2020: कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 

10वीं कक्षा के हिंदी विषय का मॉडल पेपर


पूर्णांक : 70 


प्रश्न 1. (क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए
(i) रामचन्द्र शुक्ल महान नाटककार के रूप में प्रसिद्ध हैं। 
(ii) 'ममता' जयशंकर प्रसाद का प्रसिद्ध नाटक है। 
(iii) 'भारतीय संस्कृति' निबन्ध के लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हैं।
(iv) 'स्कन्दगुप्त' प्रेमचन्द का प्रसिद्ध उपन्यास है। 

(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक कृति के लेखक का नाम लिखिए
(i) दुनिया रंग बिरंगी 
(ii) चिन्तामणि 
(iii) बिखरे पन्ने 
(iv) उजली आग 

(ग) किसी एक संस्मरण लेखक का नाम लिखिए।
(घ) 'मेरी कालेज डायरी' के लेखक का नाम लिखिए।
(ड.) शुक्ल युग के दो प्रमुख लेखकों के नाम लिखिए।



प्रश्न 2. (क) छायावाद युग की दो विशेषताएं लिखिए।
(ख) 'पल्लव' और 'झांसी की रानी' के रचनाकार का नाम लिखिए।
(ग) केदारनाथ सिंह की किसी एक काव्यकृति का नाम लिखिए।

प्रश्न 3. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(क) “कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है। यह केवल सदवृत्ति का ही नाश नहीं करता बल्कि बुद्धि का भी क्षय करता है। किसी युवा पुरुष की संगति यदि बुरी होगी तो वह उसके पैरों में बंधी चक्की के समान होगी, जो उसे दिन-दिन अवनति के गड्ढे में गिराती जाएगी और यदि अच्छी होगी तो सहारा देने वाली बाहु के समान होगी, जो उसे निरन्तर उन्नति की ओर उठाती जाएगी।" 
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए। 
(ii) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।
(iii) कुसंग का क्या प्रभाव होता है? 

(ख) आज विज्ञान मनुष्यों के हाथों में अद्भुत एवं अतुल शक्ति दे रहा है। उसका उपयोग एक व्यक्ति और समूह के उत्कर्ष और दूसरे व्यक्ति और समूह के गिराने में ही होता रहेगा। इसलिए हमें उस भावना को जागृत रखना है और उसे जागृत रखने के लिए, कुछ ऐसे साधनों को भी हाथ में रखना होगा, जो अंहिसात्मक त्याग-भावना को प्रोत्साहित करें और भोगभावना को दबाए रखें। नैतिक अंकुश के बिना शक्ति मानव के लिए हितकर नहीं होती। वह नैतिक अंकुश यह चेतना या भावना ही दे सकती है। वही उस शक्ति को परिमित भी कर सकती है। और उसके उपयोग का नियंत्रण भी। 
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए। 
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए। 
(iii) आज विज्ञान मनुष्य को क्या दे रहा है? 

प्रश्न 4. निम्नांकित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उसका काव्यगत सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए -
(क) मेरी भव-बाधा हरों, राधा नागरि सोई।
जा तन की झाईं परै, स्याम हरित-दुति होई।।
सोहत ओढ़े पीतु पटु, स्याम सलौने गत।
मनो नीलमनि-सैल पर, आतपु परयो प्रभात।।

(ख) स्नेह और श्रद्धा से गाती है, वीरों की बानी।
बुन्देले हरबोलों के मुख, हमने सुनी कहानी।।
खूब लड़ी मरदानी वह थी झांसी वाली रानी।
यह समाधि, यह चिर समाधी है, झांसी की रानी की।।

प्रश्न 5. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय दीजिए और उसकी एक रचना का नाम लिखिए
(i) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ii) रामधारी सिंह दिनकर
(iii) भगवत शरण उपाध्याय

(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए तथा उसकी एक रचना का उल्लेख कीजिए -
(i) तुलसीदास
(ii) रसखान
(iii) सुमित्रा नन्दन पंत

प्रश्न 6. निम्नलिखित का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवात कीजिए
पूर्वं कर्म, तदनन्तर फलम् इत। अस्माकं संस्कृते: नियम:। इदानी यदा वयं राष्ट्रस्य नवनिर्माणे संलग्ना: स्म: निरन्तरम् कर्मकरणम् अस्मांक मुख्यं कर्तव्यम्। निजस्य श्रमस्य फलं भोग्यं, अन्यस्य श्रमस्य शोषणं सर्वथो वर्ज नीयम् यदि वयं विपरीतम् आचराम: तदा न वयं सत्यं भारतीय-संस्कृते: उसका:।

अथवा

मरणं मण्डलं यत्र विशूतिश्च विभूषणम्
कौपीनं यत्र कौशेयं सा काशी केन मीयते।

प्रश्न 7. (क) अपनी पाठ्य-पुस्तक में से कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न पत्र में न आया हो।
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए।
(i) पदेन बिना किं दूरं यति?
(ii) भारतीय संस्कृते मूलं किम् अस्ति?
(iii) वीर: केन पूज्यते?
(iv) वाराणसी नगरी कस्या: कूले स्थिता?

प्रश्न 8.  (क) हास्य अथवा करुण रस की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए।
(ख) उत्प्रेक्षा अथवा उपमा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(ग) सोरठा अथवा रोला छन्द का लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 9. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए
(i) अभि
(ii) सह 
(iii) सु
(iv) अधि 
(v) वि 

(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्दरचना कीजिए
(i) पन
(ii) हट 
(iii) ता
(iv) आई 

(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम भी लिखिए
(i) पवनपुत्र
(ii) जल-थल 
(iii) दशानन
(iv) महापुरुष 

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के तत्सम रूप लिखिए
(i) मानुस
(ii) मीत 
(iii) कान
(iv) घर 

(ड.) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
(i) कमल
(ii) गाय 
(iii) हंस
(iv) मछली 

प्रश्न 10. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए तथा सन्धि का नाम लिखिए (2 अंक)
(i) इति+आदि
(ii) जल+ओध 
(iii) तथा+एव
(iv) एक+एकः 

(ख) निम्नलिखित शब्दों के तृतीया विभक्ति एकवचन का रूप लिखिए
(i) नदी अथवा मति 
(ii) युष्मद् अथवा तद् (स्त्रीलिंग) 

(ग) निम्नलिखित में से किसी एक के धातु, अलंकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए
(i) पठति
(ii) पचेयुः 
(iii) हसतः 

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(i) सत्य से धर्म की रक्षा होती है। 
(ii) मार्ग के दोनों ओर वृक्ष हैं।
(iii) राम फल खाता है। 
(iv) पेड़ से पत्ते गिरते हैं। 

प्रश्न 11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए
(i) स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत 
(ii) विद्यार्थी और अनुशासन
(iii) राष्ट्रीय एकता 
(iv) पर्यावरण संरक्षण 

प्रश्न 12: अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखिए
(i) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के आधार पर प्रमुख पात्र का चरित्र
चित्रण कीजिए। 
(ii) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के पंचम सर्ग का कथानक लिखिए।